• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाकर मनाया पृथ्वी दिवस।

Published on: 22 Apr 2026

*विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाकर मनाया पृथ्वी दिवस।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के प्रबंधन विभाग के एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए। इस सराहनीय कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितु बजाज ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को पानी की विशेष आवश्यकता होती है और विद्यार्थियों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सकोरे को एक विशिष्ट संख्या दी गई है तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने के लिए विद्यार्थियों को 3-4 के समूहों में विभाजित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के लिए 20 से अधिक सकोरे विद्यार्थियों द्वारा स्वयं लाए गए हैं। विद्यार्थियों ने न केवल उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया, बल्कि इन सकोरों की नियमित देखभाल करने की भी शपथ ली।

इस अवसर पर वाणिज्य व प्रबंधन संकाय की डीन प्रो. अदिति शर्मा ने भी एमबीए विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। साथ ही यूथ रेड क्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक प्रो. समृद्धि ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. भारती, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. कंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।